रविवार, 26 मार्च 2017

अमेरिका की अद्वितीय द्वितीय यात्रा

अमेरिका की अद्वितीय द्वितीय यात्रा

सुरभि सचिन के साथ हमने दो महीने बीतायें
हर पल हमारे सफ़र का इंतज़ाम किये
और कोई भी तकलीफ़ नही होने दिये
बच्चों के जैसे मनाना रुठना
पल पल का ख़्याल रखना
कभी हमारा उन के लिये ज़िद्द करना
और कभी न खाने का ठान लेना
सबको लेकर चलना और
फिर भी खुश रहना
हमारा ख़्याल बच्चों की तरह रखना
आइलैंड से शोरलाइन तक
पार्क से लेकर बीच तक
छप्पा छप्पा घुमा दिये
इस तरह से ख़ास तोहफ़ा दिये
वेगास का सफ़र था अनोखा
वहॉ हर तरफ था धोखा
जीने का तरीक़ा वही से सीखा
हर पल को ख़ूब जिया
बहुला चौथ हलषष्ठी जन्माष्टमी तीज गणेश सभी मनाये
हर त्यौहार में मंदिर में भजन कीर्तन भी गाये
सबसे ख़ास मेरा जन्मदिन का उत्सव मना
सोनू निगम आतिफ़ का कनसंर्ट रहा
अपने आप मे एक अलग अनुभव लगा
वो ओरेकल का स्टेडियम का भव्यता
सचिन का सबसे बडी उदारता
और सुरभि का वह अनोखा उपहार
अचानक से वो सोने की अँगूठी का प्यार
मन तो बहुत रोमांचित हुआ
दिल से निकली ढेर सारी दुआ
ऐसा मज़ा मस्ती को न कभी हम भूल पायेंगे
देश विदेश की यात्रा बहुत कुछ जीवन जीना सीखायेंगे
पैसा सब कुछ नही है पर पैसा बिना भी जीवन नही है
सचिन का ह्रदय विशाल बना हम सब में बेमिसाल
कभी चेहरे पर कोई शिकन नही आयी
किसी बात की नही की बुराई
३०.९.१७


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Fundamentals Of Computer Notes

  UNIT – I परिचय. कम्प्यूटर एक ऐसा यंत्र है जो दषकों की यात्रा सम्पन्न कर आज अपने इस रूप में उपलब्ध है जिसकी तुलना मानवीय षरीर की रचना से ...