रविवार, 26 मार्च 2017

जीवन रक्षक


जीवन रक्षक

आओ लगाये एक पेड कर ले जीवन में कार्य नेक
पेड़ दे जीवन को साँस और ये है भोजन की आस
तरु की छॉव से पथिक को हो सुख का एहसास
न हो पेड़ पौधे , तो जीवन होगे दूर हमसे
ये  जीवन रक्षक और कवच है जीवन के
जो धूल धूप  से करती रक्षा और देती जीवन सुरक्षा
ये देते सुरक्षा बिना किसी अपेक्षा
हरियाली करती सबका मन हर्षित
पेड़ से हम सीखे जीवन दान करना वह भी निस्वार्थत
फिर भी हम अपने मतलब से उसे काटते और घरों को सजाते
कितना बड़प्पन है , कि फिर भी हमारे आगे नतमस्तक है
बस हम सब लगाये एक पेड़ , यही करते आशा आप सबसे
न कभी हम एक पाई देते पर वो देता है जीवन हमें
कभी तो अपने लिये सोच, लगाये एक पेड़
हमारे जाने के बाद भी होंगी हमारी यादें ,होगी हमारी यादें !
स्वरचित
साधना शर्मा
२५.३.१७


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Fundamentals Of Computer Notes

  UNIT – I परिचय. कम्प्यूटर एक ऐसा यंत्र है जो दषकों की यात्रा सम्पन्न कर आज अपने इस रूप में उपलब्ध है जिसकी तुलना मानवीय षरीर की रचना से ...