रविवार, 26 मार्च 2017

प्यारी सुरभि



प्यारी सुरभि

प्यारी सुरभि अब तुम छोटी सी से बड़ी हो गयी हो
पहले सब काम तुम्हारा मै करती थी
अब तुम अपना और सब का काम अकेले कर लेती हो
सुरभि अब तुम छोटी से .....
तुम को पहले मै तैयार करती थी अब तुम अपने से सज लेती हो
सुरभि अब तुम छोटी से ....
पहले तुम्हें मै पढ़ाती थी अब तुम खुद ही पढ़ लेती हो
और मुझे भी पढ़ा देती हो
सुरभि अब तुम छोटी से ......
पहले तुमको खाना बना कर मै खिलाती थी
अब तुम खाना बनाती भी हो और सब को खिलाती भी हो
सुरभि अब तुम छोटी से .....
पहले मै तुम्हें घुमाती थी अब तुम सब को घुमाती हो और मुझे भी घुमाती हो
सुरभि अब तुम छोटी से .....
पहले तुम्हारे जन्मदिन मे मै सबको बुलाती थी
अब जन्मदिन की तैयारी तुम्हें ख़ुद को करनी होती है
सुरभि अब तुम छोटी से.....
सुरभि अब तुम बड़ी हो गयी हो और मै बूढ़ी हो गयी हूँ
इस तरह तुम बढ़ी हो और और आगे बढ़ो और नयी नयी ऊँचाइयों को छुओ
मेरे हर काम को तुम कर रही हो तो तुम मेरे और मेरे से भी बेहतर काम करना और आगे बढ़ना
मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ होगा
मुझे गर्व है कि तुम मेरी सुरभि हो
प्यार और आशीर्वाद के साथ
तुम्हारी मॉ
😍😘😍😘😍😘😍😘😍😘😍😘😍😘😍😘
🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐
२८.२.१६


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Python Notes

  पायथन क्लास साधना शर्मा द्वारा एमएससी ( आईटी )  एम . फिल ( सीएस )  एमबीए •       To learn Python programming experience is not requ...