रविवार, 26 मार्च 2017

प्यारी मॉ

प्यारी मॉ
मेरी प्यारी न्यारी दुलारी मॉ
सुलोचन सुसंस्कार सरल सौम्य सादगीमयी मॉ
सेवाभावी सहनशील संतोषी समर्पित स्फूर्ति से लबरेज मॉ
रचनात्मक कला प्रिय हर काम में निपुण मेरी मॉ
खिलाने की शौक़ीन मॉ कभी न थकने वाली मॉ
हर हाल में और सभी परिस्थिति में खुश रहने वाली मॉ
सब कुछ देने वाली मॉ प्यार दुलार लुटाने वाली मॉ
मै भी मॉ हूँ पर तुम जैसे न बन पाऊँगी
दूर रह कर भी पास में रहने का एहसास दिलाने वाली मॉ
दुख दर्द ख़ुद ही सह लेने वाली मॉ
हर बात को सकारात्मक सोच में रखने वाली मॉ
और ऊर्जा से भरपूर मेरी मॉ
नयी सोच और समझौता वादी मॉ
ज़्यादा तो साथ नही रही पर सकारात्मक सोच की आदत डालने वाली मॉ
तभी तो आज मै राष्ट्रपति से सम्मानित हो पायी
और मुझे गर्व की मै बेटी हूँ  आदरणीय मॉ की

8.5.16

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Fundamentals Of Computer Notes

  UNIT – I परिचय. कम्प्यूटर एक ऐसा यंत्र है जो दषकों की यात्रा सम्पन्न कर आज अपने इस रूप में उपलब्ध है जिसकी तुलना मानवीय षरीर की रचना से ...