मंगलवार, 26 दिसंबर 2017


सुरभि का जन्मदिन

आज से २९ साल पहले एक नन्ही परी का जन्म हुआ तब मै २४ की थी
दिन था शनिवार और समय ११ बजे दोपहर
प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ अति ख़ूबसूरत गोरी सी प्यारी सी 
मुझे पता नही था कि बेटी होगी
पर मैंने बहुत सारे क्रोशिये से ऊन का फ्राक बनायी और सिलाई की
भगवान ने मुझे बेहद प्यारी सी गुडिया दी
उसे गुडिया की तरह सजाती सँवारती प्यार करती
और कुछ ख़ास तरह से उसकी परवरिश की
बालों को सँवारती और चोटी बनाती तो कभी बालों को काट कर माडल बनाती
जैसे वो मेरे लिये कोई गुडिया थी अच्छे अच्छे कपड़े पहनाती और जी भर सजाती
उससे बातें करती पर वो कुछ कह नही पाती
बहुत दिनों तक बातें सुनी फिर बोलना सीखी
फिर धीरे धीरे चलना सीखी और पढ़ना तो अपने से सीखी
उसे भी गुडिया का बहुत है शौक़
फिर कमलनी स्कूल मे पढ़ने गयी उसे स्कूल भेज मै भी कम्प्यूटर सीखी
और इस तरह से तीन साल कमलनी में पढ़ने के बाद केन्द्रीय स्कूल में अायी
स्कूल की सारी बात साझा करती मेरे साथ ये सब करती जैसे वो मेरी है सहेली
फिर धीरे धीरे सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ी और हाई स्कूल की पूरी की पढ़ाई
हायर सेकेण्डरी बाहर विशाखापट्टनम चली वहॉ स्कूल की ख़त्म की पढ़ाई
अब बारी आयी कैरियर की तो चुनी पढ़ाई दाँतो के डाक्टर की


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Fundamentals Of Computer Notes

  UNIT – I परिचय. कम्प्यूटर एक ऐसा यंत्र है जो दषकों की यात्रा सम्पन्न कर आज अपने इस रूप में उपलब्ध है जिसकी तुलना मानवीय षरीर की रचना से ...